Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से ब्रिटनी स्पीयर्स ने किया इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (11:42 IST)
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसी बीच ब्रिटनी ने अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी संग सगाई की अनाउंसमेंट करके सभी को हैरान कर दिया।

 
ब्रिटनी स्पीयर्स ने 12 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की। इस बात की जानकारी ब्रिटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी। लेकिन इसके बाद ब्रिटनी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।
 
इसके बाद से ब्रिटनी स्पीयर्स के फैंस परेशान हो रहे थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। अब सिंगर ने खुद ही इसकी वजह बता दी है। ब्रिटनी ने किसी परेशानी की वजह से नहीं बल्कि अपनी सगाई की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है।
 
ब्रिटनी स्पीयर्स ने ट्वीट कर लिखा, 'आप लोग परेशान ना हो। बस सोशल मीडिया से छोटा ब्रेक लिया है अपनी सगाई को सेलिब्रेट करने के लिए। मैं जल्द ही वापस आऊंगी।'
 
बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स की उम्र 39 साल और सैम असगरी की उम्र 27 साल हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
 
इससे पहले ब्रिटनी स्पीयर्स दो शादी कर चुकी हैं। ब्रिटनी ने पहली शादी अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर से साल 2004 में की थी। इसके बाद उन्होंने रैपर केविन फेडरलिन से शादी की। केविन और ब्रिटनी के दो बच्चे भी हैं।
 

Show comments

दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद खत्म! मंत्री ने फोन कर मांगी माफी, मीका सिंह की टीम ने जारी किया बयान

कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, भक्ति में लीन दिखा स्टार कपल

रामायण के ‘मंगल रंग’ गाने पर बवाल, ए.आर. रहमान पर लगा कव्वाली स्टाइल अपनाने का आरोप

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख