Daily Horoscope
✕

'देवी आदि पराशक्ति' में भगवान शिव का किरदार निभा रहे तरुण खन्ना ने पौराणिक शो के बारे में कही यह बात

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (17:24 IST)
एक अभिनेता अपने चरित्र को निभाने के लिए अपनी तरफ से उत्तम प्रयास करने में विश्वास करता है। वे केवल उनके काम और अपने समर्पण से पहचाने जाते हैं। चाहे वह कितना भी चुनौतीपूर्ण हो, यदि आप अपना 100 प्रतिशत देते हैं तो यह निश्चित रूप से आपके काम में प्रतिबिंबित होती है।

 
अभिनेता तरुण खन्ना जो वर्तमान में दंगल टीवी के देवी आदि पराशक्ति में भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं, वे इस पर अपने विचार साझा करते हुए देखे जा सकते हैं।
 
एक पौराणिक शो में काम करने के बारे में बोलते हुए तरुण कहते हैं, सच कहूं तो मुझे लगता है कि एक पौराणिक शो के लिए एक किरदार निभाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण और मुश्किल हो सकता है क्योंकि वो निभाने के लिए बहुत मेहनत की ज़रूरत होती है। टीवी उद्योग में कुछ उदाहरण हैं कि आपकी मेहनत का सम्मान नहीं किया जाता है और जितनी प्रशंसा करनी चाहिए उतनी  वास्तव में नहीं होती।
 
किसी को यह समझना चाहिए कि भगवान के किरदार को निभाना आसान नहीं है, उनकी तरह विचार करना कठिन होता है। उनके बारे में कोई नहीं जानता। सब केवल इसकी कल्पना कर सकते हैं। लेकिन पौराणिक चरित्र को इस कारण के वजह से मुझे इन सभी चुनौतियों में बेहतर करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने में मदद मिलती है।
 
हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं कि वास्तव में एक ऐसे चरित्र को चित्रित करना कितना मुश्किल हो सकता है, जिसके बारे में आपने केवल सुना हो, और तरुण खन्ना ने निश्चित रूप से इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख