dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का तूफान जारी, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: रविवार, 20 मार्च 2022 (12:14 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। कश्मीरी पंडितो के नरसंहार पर आधारित यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 118 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

 
'द कश्मीर फाइल्स' की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 24.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 140.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म रविवार को 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर कर सकती है। 
 
फिल्म ने 8वें दिन आमिर खान की दंगल को पछाड़ते हुए लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म इतना बड़ा बिजनेस करेंगी। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। 
 
बता दें कि जब 'द कश्मीर फाइल्स' बहुत ही कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। थियेटर वालो का फोकस प्रभास की बिग बजट फिल्म 'राधे श्याम' पर था। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडें' से भी 'द कश्मीर फाइल्स' के कलेक्शन में कोई फर्क नहीं पड़ा है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख