sundarkand

टीवी पर जल्द लौटेगा 'द कपिल शर्मा शो' का नया एपिसोड, लाइव ऑडियंस पर लग सकती है रोक

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:21 IST)
लॉकडाउन की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पूरी तरह थम गई है। लेकिन अब सरकार ने कुछ रियायतों के साथ अनलॉक-1 लागू किया है जिसके वजह से जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को शूटिंग की अनुमति भी दे दी है।

 
इसके साथ ही शूटिंग की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गोरेगांव फिल्‍म सिटी में 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग की सुगबुगाहट भी तेज है। खबरों के अनुसार शो से जुड़े कीकू शारदा का कहना है जून महीने के अंत में शूटिंग शुरू हो सकती और जुलाई के पहले हफ्ते में नया एपिसोड टेलिकास्‍ट हो सकता है। 
 
हालांकि, 'द कपिल शर्मा शो' में लाइव ऑडियंस को लेकर संशय की स्‍थ‍िति बनी हुई है। क्योंकि ये एक लाइव ऑडियंस बेस्ड शो है तो अब सेट पर ऑडियंस को इकट्ठा करना एक बड़ा टास्क होगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए संभव है कि फिलहाल कुछ एपिसोड बिना लाइव ऑडियंस के ही शूट हो।
 
खबरों के अनुसार कीकू ने बताया कि जुलाई के पहले या दूसरे वीक में नए एपिसोड का प्रसारण हो सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि शो के लिए जून के अंत में शूटिंग शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल कोई तारीख सामने नहीं आई है।
 
कीकू शारदा ने कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' लाइव ऑडियंस का शो है। ऐसे में उनके बना शूट करना अजीब बात होगी। शो की किएटिव टीम इस बारे में अभी चर्चा कर रही है।
 
वहीं अर्चना पूरन सिंह का कहना है कि 'कोरोना अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। हमें इसे अपनी आदत में शामिल कर जीवन बिताना सीखना होगा। अब वह खुद से कार ड्राइव कर शूटिंग के लिए जाएंगी। यही नहीं, जरूरत पड़ी तो घर से ही मेकअप कर के आएंगी। 
 

Show comments

दर्द में भी नहीं रुका सोनू निगम का सुर, सर्जरी के दौरान गाया मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना

कभी चॉल में रहने को मजबूर थीं महिमा मकवाना, आज मुंबई में हैं 2 आलीशान घर और करोड़ों की दौलत

'साजन' के सेट पर माधुरी दीक्षित के क्लोजअप देखते थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

10 साल छोटे क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- भाई थोड़ा रिलैक्स करो...

'खामोशी: द म्यूजिकल' से शुरू हुआ था सफर, 30 साल बाद भी कायम है संजय लीला भंसाली का जादू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख