ramcharitmanas

कैसी है रनिंग शादी, द गाजी अटैक और इरादा की शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (17:37 IST)
17 फरवरी को तीन फिल्मों, रनिंग शादी, द गाजी अटैक और इरादा, का प्रदर्शन हुआ। तीनों अलग-अलग मिजाज की फिल्में हैं। स्टार वैल्यू को देखा जाए तो इन्हें छोटी फिल्म कहा जा सकता है। तीनों फिल्मों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को प्रभावित किया है जिसके कारण फिल्म की ओपनिंग प्रभावित हुई। 


 
सबसे पहले बात की जाए 'द गाजी अटैक' की। यह एक अलग तरह की फिल्म है। राणा दग्गुबाती, केके मेनन, अतुल कुलकर्णी, तापसी पन्नू जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं, लेकिन यह दर्शकों की भीड़ बिलकुल भी नहीं खींच पाए। फिल्म की ओपनिंग महज 15 प्रतिशत रही। इन्दौर में पहले शो में मात्र 12-15 दर्शक मौजूद थे। फिल्म को समीक्षकों ने जी भर कर स्टार्स दिए हैं, लेकिन फिलहाल तो ओपनिंग बहुत खराब हुई है। माउथ पब्लिसिटी का कितना फायदा फिल्म को मिलता है ये दूसरे दिन दिखाई देगा। पहले दिन का आंकड़ा दो करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। 

ALSO READ: द गाजी अटैक: फिल्म समीक्षा
 
रनिंग शादी का निर्माण मनोरंजन को ध्यान में रख कर किया गया है। पिंक के जरिये सुर्खियों में आने वाली तापसी पन्नू को लीड रोल सौंप दिया गया। प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण अपने दम महिला प्रधान फिल्मों में भीड़ नहीं खींच पाती तो तापसी के लिए तो यह बहुत बड़ी जवाबदारी है। इस फिल्म की ओपनिंग भी निराशाजनक रही है। फिल्म समीक्षकों को भी यह पसंद नहीं आई है। इस फिल्म का आंकड़ा भी दो करोड़ के नीचे ही रहेगा। 

ALSO READ: रेखा ने रुला दिया इस सुपरस्टार 'खान' को... जानिए कैसे?

 
अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह को लेकर 'इरादा' बनाई गई है जिसका ठीक से प्रचार नहीं किया गया। लोगों को पता ही नहीं है कि इस नाम की कोई फिल्म रिलीज भी हुई है। नतीजा ओपनिंग में ही दिख रहा है। तीनों फिल्मों में से सबसे कमजोर शुरुआत इसी की है। फिल्म के पहले दिन का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के नीचे रह सकता है। 
 
कुल मिलाकर तीनों फिल्मों की निराशाजनक शुरुआत ने बॉलीवुड को मायूस किया है। जॉली एलएलबी 2 दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है और यही फिल्म सब पर दूसरे सप्ताह में भारी रहेगी। 
Show comments

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

अनन्या पांडे ने इको-फ्रेंडली तरीके से दी बप्पा को विदाई, बोलीं- अगले साल जल्दी आना

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख