suvichar

सिंघम के बाद प्रकाश राज फिर बनेंगे अजय देवगन के सामने विलेन

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (16:41 IST)
सिंघम में जितनी दमदार एक्टिंग अजय देवगन ने की थी, उसका उतना ही दमदार जवाब अपनी एक्टिंग से प्रकाश राज ने दिया था। जयकांत शिक्रे के किरदार में उन्होंने अपनी खलनायकी के तेवर दिखाए। जोरदार खलनायक हो तो हीरो भी उभर कर सामने आता है और यही सिंघम की सफलता का राज है। 
अब अजय और प्रकाश राज फिल्म आमने-सामने होने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सिंघम के बाद फिर प्रकाश राज को याद किया है। वे गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन में विलेन बनेंगे। हालांकि उनका रोल थोड़ा कॉमिक भी होगा। 
 
प्रकाश राज के अनुसार गोलमाल अगेन की स्क्रिप्ट ऐसी है कि पूरी फिल्म में दर्शक ठहाके लगाएंगे। वे मुंबई फिल्म की स्क्रिप्ट और संवाद सुनने के लिए आए थे। उन्हें अपना रोल भी पसंद आया है। प्रकाश राज का कहना है कि वे अजय के साथ काम करना उन्हें अच्छा लगता है। उनकी उपस्थिति से प्रकाश की एक्टिंग और भी निखर जाती है। 
 
गोलमाल अगेन में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज, तुषार कपूर और नील नितिन मुकेश हैं। फिल्म के इसी वर्ष प्रदर्शित होने की संभावना है। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख