dharma sangrah
✕

अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की शूटिंग के दौरान बाउंसर ने की बदतमीजी

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (16:01 IST)
होशंगाबाद। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' का पिछले कुछ समय से विरोध हो रहा है। फिल्म के नाम, किरदारों और विषय को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है। मथुरा के संतों ने नंदगांव और बरसाना के लड़के और लड़की की शादी दिखाने पर नाराजगी जाहिर की है। 
फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह की जुबान काट कर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान भी बरसाना की महापंचायत कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में फिल्म के प्रति लोगों में गुस्से को देखते हुए मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में फिल्म की शूटिंग करने का निश्चय किया गया, लेकिन यहां पर भी हंगामा हो गया। 
 
खबर मिली है कि 17 फरवरी को अक्षय कुमार और भूमि होशंगाबाद में शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शूटिंग में व्यवधान नहीं पड़े इस‍के लिए बाउंसर तैनात कर दिए गए। बाउंसर ने एक महिला को धक्का दे दिया जिसके कारण मौजूद लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने शूटिंग स्थल पर मौजूद सामान को फेंकना शुरू कर दिया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि यहां स्थित काले महादेव के पास स्टेज बना कर होली के कुछ सीन शूट किए जा रहे हैं। आसपास का क्षेत्र नंद गांव की तरह सजा दिया गया है। पास के ही इलाके में लठ मार होली पर आधारित एक गाना भी फिल्माया गया है। 
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख