dharma sangrah
✕

वेब सीरीज 'जी करदा' को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही यह बात

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2023 (16:22 IST)
web series jee karda: प्राइम वीडियो ने हाल ही में बहुप्रतीक्षित सीरीज 'जी करदा' का शानदार ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों और फैंसको हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें सात दोस्तों की आकर्षक कहानी को नेविगेट करने की कोशिश की गई है जो अपने 30 में है और जीवन की उलझनों का सामना कर रहें है।
 
इस सीरीज में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, लावण्या की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने शो को लेकर अपनी उत्सुक्ता जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें शो के बारे में क्या अच्छा लगता है। तमन्ना भाटिया ने कहा, मैं जी करदा के किरदारों से गहराई से रिलेट कर सकती हूं, क्योंकि वे कॉलेज और स्कूल दोनों में आने वाले दवाब के साथ अपने 30 में चुनौतियों का सामना कर रहें है। 
 
उन्होंने कहा, यह 30 की उम्र है जब असल में एडल्टिंग आपको प्रभावित करती है। यह शो एडल्ट्स के परीक्षण और क्लेश से निपटने वाले लोगों के जीवन की एक झलक देता, यह दर्शाता है कि वे इसे कैसे नेविगेट करते हैं। मूल रूप में, जी करदा ड्रामा के टच के साथ जीवन के मजेदार पलों की कहानी है, जो हमारे जीवन का प्रतिबिंब पेश करता है।
 
इस सीरीज में तमन्ना के साथ आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी और संवेदना सुवाल्का मुख्य किरदारों में हैं। इसके साथ ही सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर ने भी अहम भूमिका निभाई हैं। ये सीरीज अरुणिमा शर्मा द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित हैं। जी करदा को हुसैन दलाल, अरुणिमा शर्मा और अब्बास दलाल द्वारा मिल कर लिखा गया है। इसका प्रीमियर 15 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख