Hanuman Chalisa
✕

'क्योंकि सास भी...' के निर्देशक तलत जानी का निधन

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (13:02 IST)
प्रसिद्ध फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्देशक तलत जानी का 9 अक्टोबर को निधन हो गया है। 6 अक्टूबर को वे बाथरूम में स्लिप हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत तभी से नाज़ुक बनी हुई थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 10 अक्टोबर को माहिम कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
जानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता तुषार कपूर ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि आप एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिसने डैड और मुझे दोनों को डायरेक्ट किया। टीवी एक्टर कुणाल वर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि तलत उनके करियर के पहले डायरेक्टर थे। आखिरी पलों में उनके साथ न रह पाने का उन्हें अफसोस है। 
 
तलत ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स का निर्देशन किया है। फिल्मों में उन्होंने जीना सिर्फ मेरे लिए, जाने जिगर, जियो शान से जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी पर सबसे लंबे चलने वाले शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का निर्देशन भी किया था। इसके अलावा उन्होंने तुझ संग प्रीत लगाई सजना, ख्वाहिश, सन्नाटा, हिना जैसे धारावाहिक भी निर्देशित किए। (Photo: Twitter) 

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख