dharma sangrah
✕

सलमान खान और अजय देवगन को परिवार की तरह मानती हैं तब्बू

Updated: बुधवार, 15 मई 2019 (17:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने तीन दशक लंबे करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में ग्लैमरस किरदारों में नजर आने वाली तब्बू, आज पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं। तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' जल्द रिलीज होने वाली है। 
 
इस फिल्म में तब्बू के अपोजिट उनके बेस्ट फ्रेंड अजय देवगन हैं। दोनों इतने सालों में कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। तब्बू 5 जून को रिलीज हो रही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ दिखेंगी। दोनों एक्टर्स के साथ तब्बू खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। 
 
तब्बू ने अपने करियर में नाम ही नहीं कमाया बल्कि सलमान और अजय जैसे दोस्त भी कमाए हैं। तब्बू का कहना है कि दोनों के साथ उनकी गहरी दोस्ती है। तब्बू ने कहा कि सलमान और अजय उनके को-स्टार से अब उनका परिवार बन गए हैं और उनका मानना है कि यह रिश्ता वह कभी टूटने नहीं देंगी।
 
तब्बू ने कहा, 'ये मेरी जिंदगी के गहरे रिश्ते हैं। ये मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं क्योंकि मेरी अधिकतर जिंदगी मेरे काम से ही जुड़ी रही है। ये वे लोगे हैं जिनसे मेरी मुलाकात काम के दौरान हुई। ये वे लोग हैं जो मुझे पता है कि किसी भी तरह मुझे टूटने नहीं देंगे। वे मेरे परिवार की तरह हैं।

तब्बू ने अजय देवगन के साथ विजयपथ, हकीकत, गोलमाल अगेन और तक्षक जैसी फिल्मों में काम किया है, जबकि सलमान खान के साथ बीबी नं. 1, हम साथ-साथ हैं और जय हो में स्क्रीन शेयर की है।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख