ganesh chaturthi

तबस्सुम का निधन, टीवी शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन 21 साल किया था होस्ट

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2022 (19:11 IST)
अभिनेत्री, टीवी शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' होस्ट करने वालीं तबस्सुम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 18 नवंबर शाम को कॉर्डियक अरेस्ट से दुनिया को अलविदा कहा। वे 78 वर्ष की थीं। 
 
तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल के अनुसार 18 नवंबर को रात 8.40 पर उनकी मां ने अंतिम सांस ली। तबस्सुम ने अपने परिवार को कह दिया था कि उनके निधन की खबर दो दिन बाद दी जाए। उनके अंतिम संस्कार के बाद ही यह बुरी खबर बताई गई। 
 
तबस्सुम ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई फिल्मों में काम किया था। मेरा सुहाग, बड़ी बहन, बैजू बावरा जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अभिनय किया और बेहद लोकप्रिय भी हुईं। 
 
तबस्सुम ने इसके बाद दूरदर्शन के लिए 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' होस्ट किया। इसमें वे फिल्म सितारों से अपने चुटीले अंदाज में बात करती थीं। यह शो दूरदर्शन पर 1972 से 1993 तक चला और इस शो के जरिये तबस्सुम बेहद मशहूर हुईं। 
 
'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की वे भाभी थीं। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख