Hanuman Chalisa
✕

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, पूरे किए 3100 एपिसोड

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (17:28 IST)
सब टीवी के सुपरहिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले 12 साल से लगातार दर्शकों का मनोरजंन कर रहे इस सीरियल ने हाल ही में अपने 3100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।

 
3100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में शो के मुख्य कलाकार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने एक वीडियो शेयर करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। नीला प्रोडक्शन्स की ओर से शैलेश लोढ़ा ने एक वीडियो साझा कर इसके बारे में जानकारी दी। इस वीडियो में पहले शो के यागदार एपिसोड्स की क्लिप दिखाई जा रही है। वहीं इसके बाद शैलेश जानकारी देते हैं कि शो के 3100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं।
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत 12 साल पहले 28 जुलाई 2008 को हुई थी। 12 साल से सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फैंस के दिलों पर छाया हुआ है। फैंस के प्यार के चलते ही यह आज भी टीआरपी लिस्ट में भी अपना दबदबा बनाए हुए है। हालांकि अब तक शो के कई किरदार बदल चुके हैं।
 
बता दें कि ये शो पिछले 12 सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। वहीं 12 साल और 3000 एपिसोड पूरे होने की खुशी में 2020 में बड़ा जश्न मनाया गया था। वहीं ये शो टीआरपी की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाता दिखाई दे जाता है। 
 
कुछ महीनो पहले ही में शो में अंजलि मेहता के किरदार से नेहा मेहता को रिप्लेस कर सुनैना फौजदार को लाया गया है। इसके अलावा रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह की जगह अब बलविंदर सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी की वापसी का इंतजार है। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख