suvichar
✕

रोमांच और रहस्य से भरपूर 'दोबारा' के निर्माताओं ने फिल्म का एक और पोस्टर किया जारी

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (14:47 IST)
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दोबारा' के ट्रेलर को दर्शकों का प्यार और तारीफ मिली है। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने सबसे दिलचस्प अवतारों में से एक में अभिनय किया हैं। फिलहाल दर्शक ट्रेलर के हर एक फ्रेम से इम्प्रेस्सेड है और निर्माताओं से और अधिक का इंजतार कर रहे हैं।
 
दोबारा का कॉन्सेप्ट काफी अलग है और इसे पहले कभी नहीं बनाया गया है। यह पहली बार है जब बॉलीवुड में दोबारा जैसी थ्रिलर फिल्म देखने को मिल रही है और दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की एक्साटइमेंट को बरकरार रखने के लिए, निर्माताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और दोबारा का एक नया पोस्टर साझा किया। इसके साथ मेकर्स ने लिखा, “ये मिस्ट्री तो और भी बढ़ती जा रही है। #दोबारा का ट्रेलर हुआ जारी"
 
इस बीच दोबारा लंदन फिल्म फेस्टिवल और फैंटेसिया फिल्म फेस्टिवल 2022 जैसे सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शोकेस की गई और दर्शकों ने भी फिल्म को अच्छी तरह से रिसीव किया है। इसके अलावा, फिल्म के ट्रेलर को कल्ट क्रिएटर अनुराग कश्यप और एकता आर कपूर की मौजूदगी में दर्शकों से प्रभावशाली प्रतिक्रिया मिली है। तापसी टीवी स्क्रीन्स पर एक सरप्राइज एलिमेंट बनकर सामने आईं। ऐसे में दर्शक भी हैरान हैं और यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि तापसी की टाइम ट्रैवलिंग स्टोरी कहां जाती है।
 
दोबारा के साथ एकता आर कपूर ने कल्ट मूवीज को मार्केट में लॉन्च किया, बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत एक नए विंग, कल्ट मूवीज, जो कम्पेलिंग, एजी और जेनरे बेंडिंग स्टोरीज बताती है। इस तरह की फिल्में भारत में पहले कभी नहीं बनाई गई हैं, और एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप के तीसरी बार बोर्ड में होने के साथ, वे इस साल के अच्छी तरह से बनाए गए ट्रेलरों में से एक को लेकर सामने आए हैं। 
 
 
पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है। यह मूवी 19 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख