dharma sangrah
✕

गुरुद्वारे में तापसी पन्नू के साथ शख्स ने की छेड़छाड़ करने की कोशिश तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी जबरदस्त एक्टिंग, फिल्मों और अपने बेबाक विचारों के लिए खूब जानी जाती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तापसी ने बताया कि कैसे उनके साथ गुरुद्वारे में छेड़छाड़ हुई जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया।


तापसी हाल ही में करीना कपूर खान के रेडियो टॉक शो 'वॉट विमेन वॉन्ट' में बतौर गेस्ट शिरकत करने के लिए पहुंची। इसी शो पर तापसी ने इस हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया।

ALSO READ: 'गुल मकई' सिनेमा नहीं, बल्कि यह तो है साहस की किताब
 
तापसी पन्नू ने कहा, 'गुरुपर्व के दौरान हम गुरुद्वारा जाया करते थे और मुझे याद है कि इसके बगल में कई सारे स्टॉल हुआ करते थे, जिसमें बाहर के लोगों को भोजन परोसा जाता था। यहां इतनी भीड़ होती थी कि कई बार लोग आपस में टकरा भी जाते थे। इस घटना से पहले भी मेरे साथ कुछ अजीब हरकतें हुई थीं, लेकिन इस बार जब मैं भीड़ में जा रही थी तो मुझे पहले से ही ऐसा लग रहा था कि कुछ गलत होने वाला है।'
 
तापसी ने कहा, मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी और तभी मुझे लगा कि कोई आदमी मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा है और फिर मैंने महसूस किया कि ऐसा दोबारा हुआ। इसके बाद मैंने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मैंने उसकी उंगली को पकड़कर उसे मरोड़ दिया और वहां से जल्दी हट गई।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' पर काम कर रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। आखिरी बार तापसी फिल्म 'सांड की आंख' में दिखाई दी थीं।

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख