• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jawaani Janeman, HAPPY HARDY AND HEER, GUL MAKAI, DANCE BAR, PAGLE AAZAM, BAD BOYS FOR LIFE, New Release on 31st January, Saif Ali Khan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (14:11 IST)

जवानी जानेमन सहित 6 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार

जवानी जानेमन सहित 6 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार - Jawaani Janeman, HAPPY HARDY AND HEER, GUL MAKAI, DANCE BAR, PAGLE AAZAM, BAD BOYS FOR LIFE, New Release on 31st January, Saif Ali Khan
24 जनवरी वाला सप्ताह बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा। स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा फिल्मों का व्यवसाय अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। अब बात करते हैं 31 जनवरी वाले शुक्रवार की। 
 
आधा दर्जन फिल्में इस सप्ताह रिलीज हो रही हैं, लेकिन इनमें कोई बड़ा सितारा नहीं है या ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सके। 
 
इन फिल्मों में सबसे बड़ा नाम 'जवानी जानेमन' का है। सैफ अली खान इसमें हीरो हैं, हालांकि अब सैफ बॉक्स ऑफिस पर 'सेफ' नहीं रहे हैं और उनकी पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। ऐसे में जवानी जानेमन से बहुत ज्यादा उम्मीद करना सही नहीं होगा। 
 
फिल्म का ट्रेलर वैसे तो अच्‍छा है, लेकिन सीमित दर्शक वर्ग को ही पसंद आया है। फिल्म का टारगेट भी मेट्रो सिटी ऑडियंस है। छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में इस तरह की फिल्म को दर्शक नहीं मिलते हैं। 
 
जवानी जानेमन के अलावा 5 फिल्में और मैदान में हैं।  'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाए हैं। हिमेश की पिछली कुछ फिल्में असफल रही हैं बावजूद इसके वे हीरो बनने पर तुले हुए हैं। इस फिल्म से कोई उम्मीद नहीं है। कंटेंट के हिसाब से 'गुल मकई' अच्छी हो सकती है। 
 
इनके अलावा डांस बार और पगले आज़म भी रिलीज होगी। हॉलीवुड मूवी बैड बॉयज़ फॉर लाइफ (डब) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है क्योंकि इसमें विल स्मिथ हैं, जिन्हें भारतीय दर्शक पसंद करते हैं। यह फिल्म अच्छी शुरुआत ले सकती है। 
 
एक-दो फिल्म और रिलीज हो सकती है जो सिनेमाघर मिलने पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह बिज़नेस के हिसाब से ठंडा रहने वाला है। 
ये भी पढ़ें
रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार नजर आएंगे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में, बेयर ग्रिल्स के साथ करेंगे जंगलों की सैर