kalsarpa dosh calculator
✕

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने 'दोबारा' की शूटिंग की शुरू, चेहरे पर हंसी

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (13:40 IST)
Photo : Instagram

फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर आयकर विभाग वालों ने छापा मारा और पता चला कि हिसाब में गड़बड़ है। आयकर वि‍भाग के नाम से ही आम आदमी डर जाता है, लेकिन अनुराग और तापसी पर इसका खास असर नजर नहीं आया। दोनों ने फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग शुरू कर दी है। 
 
सोशल मीडिया पर अनुराग ने एक फोटो शेयर की है। यह फोटो 'दोबारा' के सेट की है। तापसी कुर्सी पर बैठी हैं और उनकी गोद में अनुराग बैठे हैं। अनुराग 'वी' का साइन दिखा रहे हैं। 
 
तापसी और अनुराग के चेहरे पर हंसी है। शायद वे ये दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें किसी किस्म का तनाव नहीं है और वे अपना काम जारी रखे हुए हैं। फोटो के साथ अनुराग ने कैप्शन दिया है कि हम 'दोबारा' की शूटिंग फिर शुरू कर रहे हैं और नफरत करने वालों को हमारा प्यार। 
 
अनुराग और तापसी इसके पहले भी साथ में 'मनमर्जियां' 'गेम ओवर' जैसी फिल्म साथ कर चुके हैं। तापसी की गिनती बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में होती है और अनुराग कश्यप की फिल्म मेकिंग के भी कई दीवाने हैं। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख