Daily Horoscope
✕

सनी देओल की अपने 2 की रिलीज आगे बढ़ी, नहीं होगा पृथ्वीराज और जर्सी से मुकाबला

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (13:07 IST)
सनी देओल की अपने 2 की रिलीज आगे बढ़ी, पृथ्वीराज और जर्सी से मुकाबला टला : कुछ दिनों पहले फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने धर्मेन्द्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल को लेकर 'अपने 2' बनाने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि यह फिल्म दिवाली 2021 को रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने का प्लान था, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट अब तक तैयार नहीं हुई है। अनिल शर्मा और देओल्स लेखकों की टीम के साथ अभी भी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं इसलिए शूटिंग अब जुलाई से शुरू होगी। 
 
इस कारण से फिल्म की दिवाली रिलीज टल गई है। पहले यह फिल्म दिवाली पर अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' से टकराने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 2022 में रिलीज होगी और दिवाली पर अक्षय बनाम शाहिद का मुकाबला होगा। 
 
अपने 2007 में रिलीज हुई थी जिसे देओल के फैंस ने पसंद किया था। यह फिल्म भारत में हिट रही थी और लगभग 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ भी थीं। यह एक बॉक्सर के परिवार की कहानी थी। 
 
14 साल बाद इसका सीक्वल फिर बनने जा रहा है। अपने 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर अपने की खत्म हुई थी। फिल्म की स्टार कास्ट में करण देओल भी जुड़ गए हैं जो बॉक्सर का रोल अदा करेंगे। फिल्म की हीरोइनों का चयन अभी नहीं हुआ है। 

Show comments

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख