dharma sangrah
✕

पीएम मोदी ने किया लॉकडाउन तो स्वरा भास्कर को आया रोना, बोलीं- मुझे घर जाना है

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (12:21 IST)
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए पूरे देश को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। 21 दिनों तक चलने वाला ये लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह लॉकडाउन जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त होगा।

 
पीएम मोदी की ये बात सुनकर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर को घर की याद आने लगी है। पीएम मोदी के संबोधन के बाद स्वरा ने ट्वीट किया कि वो अपने घर जाना चाहती हैं। उन्होंने लिखा कि वो मुंबई में अकेली रहती हैं और अपने परिवार को याद कर रही हैं। इसलिए वो दिल्ली में अपने परिवार के पास जाना चाहती हैं।
 
इसके अलावा स्वरा ने एक और ट्वीट में रोने वाला इमोजी शेयर करते हुए कहा, 'मैं घर जाना चाहती हूं।'
 
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी पोस्ट को लेकर बबाल हो जाता है। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन बावजूद इसके भी वो अपनी बात रखने से कतराती नहीं हैं।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख