Daily Horoscope
✕

बाबा रामदेव पर बने धारावाहिक 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' का बजट 80 करोड़

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (11:44 IST)
योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने जीवनकाल में कई अच्छे काम कर अपनी पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाने वाले बाबा रामदेव के यहां तक उनके पहुंचने का पूरा सफर अब उनके भक्त और आम जनता जान सकती है। 
 
बाबा रामदेव पर एक मेगा सीरीज़ बनी है जो कि 12 फरवरी से ऑन एयर होगी। इसका प्रसारण 'डिस्कवरी जीत' चैनल पर होगा। 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' के नाम से यह सीरीज़ करीब 85 एपिसोड के साथ आएगी, जिसका बजट 80 करोड़ रुपए है। शो में कांति प्रकाश झा और नमन जैन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
मेकर्स ने बताया कि 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसका प्रीमियर होगा जिसमें आम जनता भी शामिल हो सकेगी। पतंजलि के प्रवक्ता एस.के.तिजारवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि योग ऋषि रामदेव जी महाराज की प्रेरक जीवन-कथा के संघर्ष, दृढ़ संकल्प, समर्पण और उपलब्धि पर आधारित मेगा सीरीज़ 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' 12 फरवरी से रात 8:30 बजे डिस्कवरी जीत पर शुरू हो रही है। दिल्ली में इस मेगा सीरीज़ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है। 

Show comments

रामायण ने रचा इतिहास! 27 देशों में बनी नंबर-1 भारतीय फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777 करोड़ पार

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख