manglik dosh calculator
✕

तलाक के 7 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (10:45 IST)
सुजैन खान का 26 अक्टूबर को बर्थडे था। 1978 में जन्मी सुजैन खान फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संजय खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे हैं। सुजैन ने रितिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी और दोनों ने 2014 तलाक ले लिया था। 

 
तलाक के बाद भी रितिक और सुजैन खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों आज भी दोस्त की तरह मिलते हैं। अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं।
 
तलाक के 7 साल बाद भी रितिक और सुजैन के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सुजैन और रितिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रितिक के 45वें बर्थडे पर सुजैन ने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
 
एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने रितिक संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। सुजैन ने कहा था, अब हम कपल नहीं हैं लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। रितिक में मुझे मेरा सपोर्ट सिस्टम दिखता है। ये जोन मेरे लिए बहुत पवित्र है, ये मुझे दुखी या अकेला महसूस नहीं कराता है। मेरे बच्चे आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। वो चीजों को ओर्गेनाइज रखते हैं। अब हम साथ नहीं हो सकते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के लिए हाजिर हैं।
 
सुजैन खान कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन का समय भी अपने बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर ही बिताया था। वहीं इन दिनों खबरे हैं कि सुजैन अली गोनी के बाई अर्सलान गोनी को डेट कर रहीं हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 
 
इस वजह से नहीं बनीं एक्ट्रेस
सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद वो एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। उन्होंने बताया था, जब मैं 5 साल की थी तभी से डिजाइनिंग के प्रति लगाव था। मेरी मां उन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग में गहरी रुचि रखती थी। मैं उनके साथ साइट पर जाती, मुझे वो रंगों की दुनिया अच्छी लगती थी। एक्ट‍िंग करना भी उतना ही टफ है लेकिन उसने मुझे कभी आकर्ष‍ित नहीं किया।

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख