ramcharitmanas
✕

वेब सीरीज 'आर्या 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गैंगस्टर बनकर बदला लेने लौटीं सुष्मिता सेन

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (13:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज 'आर्या' के साथ अभिनय की दुनिया में वापसी की थीं। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। आर्या वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की टॉप लिस्ट में शामिल है। आर्या की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया था। 

 
फैंस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 2' के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आर्या 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर को स्ट्रीम होने जा रही है। वहीं अब मेकर्स ने आर्या 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस बार सुष्मिता सेन का किरदार एक गैंगस्टर के रूप में दिखने वाला है।
 
इस सीजन में सुष्मिता सेन का किरदार पहले से ज्यादा निडर, बेखौफ और पावरफुल नजर आ रहा है। अपने परिवार को बचाने के लिए सुष्मिता किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेल में सुष्मिता एक बार फिर से शेरनी की तरह दहाड़ती दिखाई दे रही हैं। इसका दूसरा सीजन आर्या के बदले पर आधारित है। 
 
पिछले सीजन में सुष्मिता जहां अपने परिवार और बच्चों को बचाकर भागी थीं, इस सीजन में वह उन माफियाओं से भिंडती नजर आएंगी। 
 
इस सीरीज़ के साथ राम माधवानी वेब स्पेस में एंट्री ली है जिसने इसे और भी खास बना दिया है। सुष्मिता के अलावा, सीरीज़ में चंद्रचूर सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसके दूसरे एडिशन में नए करैक्टर दिखाई देंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख