Hanuman Chalisa

सुष्‍मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने बताया अब तबीयत कैसी है

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (19:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुष्‍मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी करवाई गई। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है। सुष्मिता की इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी लंबी उम्र की कामना करने लगे हैं। 
 
सुष्मिता ने अपने पिता संग एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी।
 
सुष्मिता ने लिखा, मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है। और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है। बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहूंगी। जिनकी वजह से मुझे टाइम पर ट्रीटमेंट मिल पाया।
 
उन्होंने लिखा, उनके तुरंत लिए एक्शन की वजह से मैं ठीक हो पाई। अगली पोस्ट में मैं वो भी बताउंगी। ये पोस्ट मैंने सिर्फ अपने चाहने वालों को अपडेट देने के लिए किया है। और ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि अब मैं ठीक हूं। मैं अपनी जिंदगी खुलकर जीने के लिए तैयार हूं। तहे दिल से आपसे प्यार करती हूं।
 
बता दें कि सुष्मिता सेन 47 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या 3' और फिल्म 'ताली' में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

कैटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वालों पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर, कहा- हमें अपने अंदर झांकने की जरूरत है

TIFF में छाई रिची मेहता की 'फूलन', वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

पा. रंजीत की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का हुआ ऐलान, 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा बड़ा खुलासा

16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने दिया था झरने वाला सीन, सालों बाद बताई 'राम तेरी गंगा मैली' के बोल्ड सीन की सच्चाई

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 41 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख