dharma sangrah
✕

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर किया वर्कआउट वीडियो, रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (16:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता चाहें कितनी भी बिजी क्यों न हो वो अपने डेली रुटीन में योगा और वर्कआउट करना नहीं भू​लती हैं। इसके अलावा सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता सेन की तरह उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी फिटनेस फ्रीक हैं।

 
सुष्मिता और रोहमन अक्सर साथ में योगा और वर्कआउट करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में सुष्‍मिता ने रोहमन के साथ वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों काफी 'बैलेंस' नजर आ रहे हैं। 
 
वीडियो में दोनों टफ वर्कआउट पोज कर रहे हैं। रोहमन सुष्मिता को उठाकर बैलेंस कर रहे हैं. दोनों के बीच कमाल का बैलेंस हैं। इस वीडियो के जरिए सुष्मिता ने कपल्स को रिलेशनशिप्स को लेकर बड़ी सलाह भी दी है।
 
वीडियो शेयर करते हुए सुष्‍मिता ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे मजबूत रोहमन शॉल, एक स्थिर रिश्ते के लिए एक संतुलित केंद्र, लचीले दिमाग, आपसी ताकत और गहरी सोच की जरूरत होती है।' 
 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ अपना वीडियो या फोटो शेयर किया हो। वह अक्सर रोहमन संग वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख