Hanuman Chalisa
✕

क्या सुष्मिता सेन ने कर ली ललित मोदी संग सगाई? डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Updated: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (11:17 IST)
Photo - Twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को एक बार फिर प्यार हो गया है। सुष्मिता इन दिनों आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को डेट कर रही हैं। बीते दिनों ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इसके बाद से ही दोनों की लव लाइफ की खबरें सुर्खियों में हैं।

 
ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। हालांकि, अभी सुष्मिता ने ललित के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। इन तस्वीरों में यूजर्स का ध्यान सुष्मिता सेन की डायमंड रिंग ने खिंच लिया। 
 
एक तस्वीर में सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ बैठे अपनी रिंग फिंगर में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, उन्होंने ललित मोदी के साथ सगाई कर ली है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो ललित और सुष्मिता की बता सकते हैं।
 
बता दें कि ललित मोदी की उम्र जहां 56 साल है वहीं सुष्मिता की उम्र 46 साल है। ललि‍त मोदी से पहले सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। बीते दिनों ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। सुष्मिता का नाम कई बॉलीवुड सेलेब्स संग जुड़ चुका है। 
 
वहीं ललित मोदी की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने मीनल मोदी से 1991 में शादी की थी। मीनल मोदी का निधन 2018 में कैंसर की वजह से हो गया था। ललित मोदी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम आलिया और बेटे का नाम रुचिर मोदी है। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख