sundarkand
✕

एक बार फिर वापसी करने जा रहीं सुष्मिता सेन, वेब सीरीज 'आर्या' का फर्स्ट टीजर रिलीज

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (14:05 IST)
भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने वाली सुष्मिता सेन एक्टिंग की दूसरी पारी खेलने जा रही हैं। सुष्मिता ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या' का फर्स्ट लुक ‍शेयर किया है।

 
यह सीरीज हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। सुष्मिता इस सीरीज के फर्स्ट लुक टीजर में काफी एथलेटिक नजर आ रही हैं और रोप पर चढ़ते हुए दिख रही हैं, जिसमें वह एरियल वर्कआउट करती दिख रही हैं। सुष्मिता सेन अपने लुक से फैंस को प्रभावित कर रही हैं। 
 
माना जा रहा है कि सुष्मिता इस शो में एक क्राइम डिटेक्टिव की भूमिका निभा सकती हैं हालांकि ये पहली बार नहीं होगा जब सुष्मिता चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले भी वे फिल्म समय में एसीपी मालविका चौहान का किरदार निभा चुकी हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सुष्मिता एक बार फिर स्पेशल अवतार में नजर आएंगी। 
 
सुष्मिता की इस नई वेबसीरीज का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। इन्होंने 2016 में आई सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का निर्देशन किया था। 
 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख