shradh paksha
✕

सोनू सूद के बाद प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं स्वरा भास्कर

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (13:44 IST)
कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन मजदूरों की गैर सरकारी संगठनों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी मदद की। वहीं संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए।

 
सोनू ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था की जिसके लिए वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। अब इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी घरों से दूर फंसे मजदूरों को वापस भेजने की जिम्मेदारी उठाई है। स्वरा भास्कर के इस कदम की लोग खूब तारीफें भी कर रहे हैं। 
 
सोनू सूद मुंबई में फंसे लोगों को घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वहीं स्वरा भास्कर वही काम दिल्ली में रहकर कर रही हैं। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उन्होंने बताया है कि ट्विटर पर उन्हें जो प्रतिक्रियाएं मिली थीं उसके आधार पर उन्होंने कुछ लोगों को वापस यूपी और बिहार भेजा है।
 
स्वरा ने लिखा, 'दिल्ली में फंसे प्रवासियों को वापस यूपी और बिहार भेजने की हमारी ट्विटर इनक्वायरी पर 70 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी।'
 
स्वरा ने लिखा, 'कल संजय मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव और आशुतोष रंका की मदद से 10 और बसें प्रवासियों को लेकर रवाना हुईं। इनमें से 2 लोग वो थे जिन्होंने खुद मुझसे ट्विटर पर संपर्क किया था। इस कोशिश में जुड़कर बहुत अच्छा लगा कि हम कुछ बेहतर करने में सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं। शुक्रिया।'
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख