sundarkand
✕

ललित मोदी संग सगाई की खबरों पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं...

Updated: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (17:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन इन दिनों आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। ललित मोदी ने हाल ही में सुष्‍मिता सेन कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। ललित मोदी ने पहले तस्वीरें शेयर करते हुए सुष्मिता को अपना 'बेटरहॉफ' बताया था।

 
इसके बाद अटकलें लगाई गई कि सुष्मिता और ललित की शादी हो गई है। बाद में ललित मोदी ने सफाई देते हुए बताया था कि वे दोनों अभी डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'स्पष्ट कर दूं। शादी नहीं की, बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह भी एक दिन होगा।'
 
हालांकि अपने रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। वहीं अब सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटियों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। 
 
इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'मैं एक खुश जगह में हूं। न ही शादी हुई और न ही सगाई, बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं। बहुत हो गया स्पष्टीकरण.. अब वापस जीवन और काम पर। मेरी खुशी में हमेशा शामिल होने के लिए धन्यवाद.. और जो नहीं करते हैं उनके लिए… वैसे भी यह #NOYB है!!! मैं तुम लोगों से प्यार करती हूं।'
 
सुष्मिता सेन की पोस्ट से साफ है कि वह अपने नए रिश्ते में बेहद खुश है। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया की न ही उन्होंने शादी की है और न ही सगाई। सुष्मिता इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या सीजन 3' की तैयारियों में बिजी हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख