ramcharitmanas
✕

रोहमन शॉल ने छोड़ा सुष्मिता सेन का घर, क्या अलग हो गया यह कपल?

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (15:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता बीते कुछ सालों से अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनं अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो और वर्कआउट के वीडियो भी पोस्ट करते रहते थे।

 
सुष्मिता और रोहमन की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती थी। वहीं अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता ने रोमहन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। ये कपल अब अलग हो गया है। दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है।
 
Photo : Instagram
खबरों के अनुसार रोहमन शॉल एक्ट्रेस का घर भी छोड़ चुके हैं। वह फिलहाल अपने दोस्त के घर पर रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि सुष्मिता और रोहमन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इन दिनों सुष्मिता विदेश में अपनी दोनों बेटियों के साथ है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक किसी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
 
इस साल फरवरी में सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक बेकार रिश्ते से बाहर निकलने की बात लिखी थी। इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि क्या रोहमन के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है? हालांकि बाद में सुष्मिता और रोहमन ने पब्लिक अपीयरेंस देकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया था।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख