Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत के शव को लेने क्यों पहुंची थी दो एंबुलेंस?

Updated: मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (11:57 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को दो महीने पूरे होने ही वाले हैं, लेकिन अभी भी इस केस को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इससे गुत्थी और उलझती जा रही है। 
 
ये बात तो लगभग तय मानी जा रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? उन्हें किसने उकसाया? इस बात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
 
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। उनके शक की सुई सुशांत की गर्लफ्रेंड और फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर है। कहा जा रहा है कि रिया ने सुशांत के पैसे खुद और अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किए। सुशांत पर काला जादू कर दिया। भले-चंगे सुशांत को बीमार घोषित कर दिया। 

ALSO READ: रात अकेली है : फिल्म समीक्षा
एक ओर बात कही जा रही है कि सुशांत ने जब आत्महत्या की तो उनके शव को लेने के लिए दो एंबुलेंस क्यों आई? इस बारे में खुलासा किया है एंबुलेंस के मालिक राहुल ने। 
 
राहुल ने अनुसार सुशांत के सुसाइड वाले दिन वह गांव में था। इसलिए एम्बुलेंस लेकर उनका भाई अक्षय, सुशांत के घर पहुंचा। जब वह सुशांत के घर पहुंचा तो बॉडी पहले से नीचे उतरी हुई थी। 


 
एम्बुलेंस कर्मी उनकी बॉडी को स्ट्रेचर पर लिटाकर बिल्डिंग नीचे लाए। सुशांत की बॉडी उस एम्बुलेंस में फिट नहीं हो रही थी क्योंकि एम्बुलेंस की व्हीलचेयर में कुछ दिक्कत थी। 
 
राहुल ने तुरंत दूसरी एम्बुलेंस का इंतजाम किया जिसमें सुशांत की बॉडी को ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को धमकी भरे कॉल भी आ रहे हैं। 
 
सुशांत की बॉडी उनके घर से 8 किलोमीटर दूरी कूपर अस्पताल ले जाई गई। इस पर भी सवाल हैं। पूछा जा रहा है कि जब सुशांत के घर के नजदीक कई अस्पताल थे तो इतनी दूर क्यों ले जाया गया? 
 
इसका जवाब कपूर अस्पताल के डीन ने दिया है। उनका कहना है कि कपूर अस्पताल महाराष्ट्र सरकार का अस्पताल है इसलिए बॉडी को यहां लेकर पोस्टमॉर्टम किया गया। 

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख