सम्बंधित जानकारी
- फैंस के लिए खुशखबरी, कोरोनामुक्त हुए अमिताभ बच्चन, अस्पताल से मिली छुट्टी
- अंकिता लोखंडे ने बताया, आखिर क्यों सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में नहीं हुईं शामिल
- आयुष्मान खुराना आज भी हैं अपने कॉलेज के दोस्तों के टच में, बोले- कठिनाइयों से पार पाने में मिलती है मदद
- करीना कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं- जब तैमूर मेरे पेट में था
- अपने घर की बालकनी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोरा, तस्वीरें हुईं वायरल
वेब सीरीज 'मुंभाई' में मधुरिमा रॉय निभाएंगी यह किरदार
लिटिल थिंग्स 3, इनसाइड एज 2, फोर मोर शॉट्स और कोड एम जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मधुरिमा रॉय अब 'मुंभाई' में दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज में वह बार डांसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
मधुरिमा ने कहा, मुझे अपनी अब तक की सभी परियोजनाओं में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला है और यह भी एक और ऐसा ही अवसर है। मैं एक बार डांसर की भूमिका निभा रही हूं, जो कहानी के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, वह स्पष्टवादी है और वह जानती है कि उसे क्या चाहिए। यह मेरे द्वारा अब तक निभाई गई सभी भूमिकाओं से बहुत अलग है, निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है।
सीरीज के बारे में बात करते हुए मधुरिमा ने कहा, मुंभाई एक आपराधिक नाटक है, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड की गहराई दिखाता है और यह कहानी एक पुलिस और अंडरवल्र्ड डॉन के बीच वफादारी और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। यह अब तक का रोमांचक शूट रहा है, आशा है कि दर्शक इस शो की सराहना करेंगे और इसका आनंद लेंगे।
