ganesh chaturthi

डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत, लिया काम से ब्रेक

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (13:02 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। सुशात डेंगू से ग्रस्त है और डॉक्टर्स ने उन्हे आराम करने की सलाह दी है। 
 

खबरों के अनुसार सुशांत कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है। उन्हें इसी हफ्ते एक इवेंट के सिलसिले में अबू धाबी जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ रहा है।
 
ALSO READ: 'गुड न्यूज' के मजेदार पोस्टर्स हुए रिलीज, करीना-कियारा के बेबी बंप के बीच फंसे अक्षय-दिलजीत
 
रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह के एक क्लोज सोर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत जल्द से ठीक हो जाएंगे, और फिर से अपने काम की तरफ ध्यान देंगे।
 
सुशांत से पहले श्रद्धा कपूर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के लीड एक्टर मोहसिन खान और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म ड्राइव में नजर आए थे, हालांकि फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ जैकलीन फर्नांडिस, सपना पाब्बी, विक्रनजीत विक्र, पंकज त्रिपाठी, बोमन इरानी भी नजर आए थे।
 
सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'दिल बेचारा' फिल्म में नज़र आएंगे। इसमें संजना संघी और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख