Hanuman Chalisa
✕

सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया से डिलीट किए अपने सारे पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही दिल बेचारा में नजर आने वाले हैं

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (13:03 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सोनचिड़िया बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के पास इन दिनों कई फिल्में है लेकिन वे दुसरी ही वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।


दरअसल, सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सभी पोस्ट डिलीट करके फैंस को सकते में डाल दिया है। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। सुशांत आए दिन किसी ना किसी चीज को शेयर करते ही रहते है। उनके इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन फॉलोवर्स है। हालांकि इसका सुलासा खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों सुशांत ने अपनी सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। 
 
खबरों के अनुसार ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत का ऐसा करने का मकसद किसी फिल्म का प्रमोशन हो सकता है। सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर ऐसा माना जा रहा कि जल्द ही कुछ बड़ी अनाउंसमेंट होने वाली है।

पिछले दिनों सोनम कपूर ने भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर अपना नाम चेंज कर लिया था। उन्होंने सोनम कपूर की जगह अपना नाम जोया सिंह सोलंकी रख लिया था। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यंगस्टर्स एक्टिंव रहते हैं। ऐसे में एक्टर्स खुद के और अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इसे सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म मानते हैं। 
 
सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही फिल्म दिल बेचारा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजना सांघी नजर आएंगी। संजना इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान के होने की भी खबर है।

Show comments

अमिताभ बच्चन ने क्यों बंद किया ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखना? सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

'फौजी' बनकर अंग्रेजों से भिड़ेंगे प्रभास, दमदार टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख