Hanuman Chalisa

'सुपर डांसर चैप्टर 4' में कंटेस्टेंट्स का टैलेंट देखकर रेमो डिसूजा ने कराया फ्लोरिना और संचित के बीच मुकाबला

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (13:59 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' अपने शानदार टैलेंट और जबरदस्त मनोरंजन के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीकेंड के मेहमान रेमो डिसूजा और फराह खान, जज गीता कपूर के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स की प्रतिभा का आकलन करेंगे।

 
इस मौके पर पंजाब के कंटेस्टेंट संचित चन्ना और असम की कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोई का असाधारण टैलेंट देखकर रेमो डिसूजा अवाक रह गए। जब उन्होंने संचित को मंच पर पॉपिंग करते हुए और फ्लोरिना को अपने सिग्नेचर हिप-हॉप स्टाइल में परफॉर्म करते देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। 
 
रेमो ने इन दोनों नन्हीं प्रतिभाओं के बीच डांस के मुकाबले का चैलेंज रख दिया। आने वाले एपिसोड में ये दोनों अपने एक्ट्स से सभी को चौंका देंगे। जोरहाट, असम की 6 साल की प्रतिभागी फ्लोरिना ने अपने मेंटर तुषार के कदमों से कदम मिलाए और इसे देखकर रेमो के मन में यह विचार आया कि फ्लोरिना और 10 वर्षीय संचित का मंच पर मुकाबला कराया जाए।
 
उन्होंने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी और 'झिंगाट' गाने पर अपने एनर्जी लेवल, परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेमो इन दोनों से इतने इम्प्रेस थे कि उन्होंने कहा कि वो इन दोनों टैलेंटेड बच्चों को घर ले जाना चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा, मैं इन्हें घर ले जा रहा हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि ये दोनों कंटेस्टेंट्स इस शो में उनके फेवरेट परफॉर्मर्स हैं। रेमो ने फ्लोरिना से कहा, आपका डांस स्टाइल गजब का है। आपमें बहुत सारा स्वैग और एटीट्यूड है, जिसकी इस डांस फॉर्म में जरूरत पड़ती है।
 

Show comments

CBFC की मंजूरी का इंतजार कर रही 'द इंडिया स्टोरी', क्या 'सतलुज' विवाद का पड़ेगा असर?

'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, सौम्या के रोल में छाएंगी देबचंद्रिमा

राजकुमार राव की 'दादा' को लेकर आई बड़ी अपडेट, क्या सौरव गांगुली के बर्थडे पर सामने आएगी फिल्म की पहली झलक?

क्या आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम धर्म? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

'सुल्तान' की 10वीं सालगिरह पर बड़ा खुलासा, 15 मिनट में सलमान खान ने कर दी थी फिल्म के लिए हां

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख