1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone wax statue in Madame Tussauds Museum

सलमान, अमिताभ, मधुबाला के साथ अब सनी लियोनी भी

सनी लियोनी
बड़े सेलीब्रिटीज़ के मोम के पुतले लगाने के लिए फेमस मैडम तुसाद म्यूजियम में मधुबाला, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, नरेन्द्र मोदी जैसे हस्तियों के बेहतरीन पुतले लगे हैं। इसी लिस्ट में अब एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम भी जुड़ने वाला है। जी हां, सनी लियोनी का मोम का पुतला भी अब इस म्यूज़ियम में लगेगा और इसकी तैयारियों से सनी बहुत एक्साइटेड हैं। 
 
गुरुवार 18 जनवरी को सनी लियोनी ने ही इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे म्यूज़ियम की आंखों के सैम्पल लिए हुए हैं। सनी ने लिखा कि मैडम तुसाद संग्रहालय में खुद को देखने के लिए बहुत रोमांचित हूं। 

 
अपना पुतला बनने की खुशी में सनी ने बताया कि मैं अपने पुतले के लिए मैडम तुसाद म्यूज़ियम की बहुत आभारी हूं। यह पहली बार था जब मैं इतने लंबे समय तक बैठी हूं। मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिसने इसे अनोखा और यादगार बनाया। मैं इस साल के आखिरी में अपने पुतले के लिए फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं। 
 
सनी के फिगर का नाप लेने के लिए लंदन से टीम आई थी जिसने सनी के करीब 200 नाप लिए। इसके लिए सनी लियोनी के साथ उनके फैंस भी बहुत खुश हैं। मैडम तुसाद म्यूज़ियम में सनी के पुतला का लोकार्पण इस साल के अंत तक होगा। 
अगला लेख
अजय देवगन की फिल्म फरहान और संजय दत्त बाहर!