इस हीरो के रूप में अगला जन्म लेना चाहती हैं सनी लियोन
Published: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (13:35 IST)
सनी लियोन से जब पूछा गया कि अगले जन्म वे किस रूप में लेना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि अगले जन्म में वे सलमान खान बनना चाहेंगी।
सलमान को सनी बेहद पसंद करती हैं। जब वे बिग बॉस शो में आई थीं तब सलमान ही इस शो को होस्ट करते थे। सलमान का स्टाइल, बात करने का तरीका सनी को बेहद पसंद आया था और तभी से सलमान उनके पसंदीदा हीरो हैं।