dharma sangrah
✕

सनी लियोनी पर आरोप, 5 लाख रुपये नहीं लौटाए

न गाना किया न पैसे वापस दिए

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (13:08 IST)
सनी लियोनी इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। वैसे फिल्मों में गाने के ऑफर उन्हें लगातार मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक ऑफर उन्हें 'पटेल की पंजाबी शादी' के लिए मिला था, जिसके एडवांस के रूप में पांच लाख रुपये भी सनी को दिए गए। अब सनी पर आरोप है कि न तो उन्होंने गाने की शूटिंग की और न ही पैसे वापस लौटाए।



फिल्म के निर्माता भारत पटेल का कहना है कि सनी उनकी फिल्म के लिए स्पेशल डांस नंबर शूट करने वाली थी। बात तय हो गई तो सनी को साइनिंग अमाउंट 5 लाख रुपये भी दे दिए गए। जब शूटिंग की डेट आई तो सनी नहीं पहुंची और न ही उनके टीम मेंबर्स ने फोन उठाया। लिहाजा सनी पर गाना शूट नहीं हो पाया। फिल्म पूरी करके रिलीज भी कर दी गई। अब वे अपने पैसे वापस चाहते हैं तो सनी लौटा नहीं रही हैं। सनी को पटेल ने 2017 में लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन सनी ने इसका जवाब नहीं दिया। 


 
दूसरी ओर दूसरा वर्जन भी है। कहा जा रहा है कि 40 लाख रुपये में सनी यह गाना करने के लिए तैयार हुई थीं। 5 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट, 5 लाख रुपये लुक टेस्ट, 20 लाख रुपये गाने के रिहर्सल के दौरान और बचे 10 लाख रुपये प्रमोशन्स के दौरान देने की बात हुई थी। शूटिंग की डेट बार-बार बदली जा रही थी। आखिर जिस दिन शूटिंग की डेट फिक्स हुई वो डेट सनी किसी और को दे चुकी थी, इसलिए शूटिंग नहीं कर पाईं। 
 
इस फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख