Sunny Leone Latest Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। सनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही है।
हाल ही में सनी ने ब्लैक कलर की कट आउट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। सनी के इस गाउन में हाई स्लिट टच भी है जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है।
सनी लियोनी ने अपने लुक को हैवी मेकअप, हाई बन और गोल्डन बैंगल्स के साथ कम्प्लीट किया है। सनी का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह 'ग्लैम फेम' शो के जजिंग पैनल पर जल्द ही नज़र आएंगी। साथ ही वह अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' की रिलीज का भी इंतज़ार कर रहीं हैं, जिसमें एक्टर राहुल भट्ट हैं।
इसके साथ साथ ही सनी लियोनी की पहली तमिल फिल्म 'कोटेशन गैंग' भी रिलीज़ होने वाली है, जहां वह जैकी श्रॉफ, प्रियामणि, और सारा अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें