sundarkand
✕

नर्गिस, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्री हैं सनी लियोन : हार्दिक पटेल

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (21:16 IST)
इंदौर। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का मानना है कि पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए, जिस​ निगाह से न​र्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है।

पटेल ने कहा कि अगर हम सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिए से देखें, जिस तरह हम न​र्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को देखते हैं, तो इसमें भला दिक्कत क्या है? हमें सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर गलत नजर से क्यों देखना चाहिए? उन्होंने कहा कि अगर हमारी सोच ऐसी है कि हम अब भी सनी लियोनी को उनकी पुरानी छवि के अनुसार ही देखना चाहते हैं, तो यह देश कभी नहीं बदल सकता।

24 वर्षीय नेता ने कहा कि बॉलीवुड में कदम रख चुकीं पूर्व पोर्न स्टार भी चाहती हैं कि बतौर फिल्म अभिनेत्री उन्हें पूरा सम्मान मिले। भाजपा को 'सत्ता की लालची पार्टी' करार देते हुए पटेल ने यह आशंका भी जाहिर की कि अगर नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 के आम चुनावों में दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं, तो इसके बाद देश में चुनाव कभी नहीं होंगे।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इस आशंका के पीछे क्या आधार है, तो उन्होंने जवाब दिया कि जिस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडीएस के बहुमत वाले गठबंधन से पहले भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका दिया, इससे लगता है कि देश में संविधान खत्म करने की तैयारी की जा रही है। (भाषा)

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख