dharma sangrah
✕

मेडिटेशन के लिए सनी लियोनी को मिला नया पार्टनर, वीडियो शेयर कर बोलीं- साथ में ध्यान लगा रहे हैं

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (13:30 IST)
सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टर रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सनी ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
दरअसल, सनी लियोनी को मेडिटेशन में उनका साथ निभाने के लिए एक नया साथी मिल गया है और वह कोई और नहीं बल्कि एक गिरगिट है। सनी ने इंस्टाग्राम पर हार्ट फिल्टर का इस्तेमाल करते एक वीडियो को शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन सुनाई दे रही है।
 
वीडियो में सनी एक गिरगिट की ओर इशारा करती है, जो पौधे पर आराम फरमा रहा होता है। वीडियो में सनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज की सुबह बस मैं और यह गिरगिट! साथ में ध्यान लगा रहे हैं।'
 
सनी लियोनी का ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो भी साझा किया था जिसमें वह एक स्टेशनरी साइकिल पर वर्कआउट करती नजर आ रही थीं। कैप्शन में सनी ने लिखा था, सारे जिम फिर से बंद हो गए हैं इसलिए घर के बोरिंग जिम में दोबारा लौटना पड़ा। 
 
बता दें कि सनी लियोनी इन दिनों पति डेनियल वेबर और बच्चों संग अमेरिका में रह रही हैं। भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ही सनी अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ यूएस चली गई थीं।
 

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख