Hanuman Chalisa
✕

सनी देओल की 'गदर 2' ने सातवें दिन भी किया बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (14:27 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर गदर जारी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है। यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
 
'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.8 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़ पांचवें दिन 55.40 करोड़ और छठे दिन 32.37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब फिल्म का सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
फिल्म 'गदर 2' ने सातवें दिन 23.28 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ सात दिन में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 284.63 करोड़ रुपए हो गया है। दर्शकों की प्रतिक्रिया असाधारण से कम नहीं है, और मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
'गदर 2' पहले ही 'पठान' के बाद साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं अब यह फिल्म 'केजीएफ 2' ‍(हिंदी) को पछाड़ते हुए पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गई है। पहले नंबर पर पठान का नाम है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई हिट फिल्म 'गदर' की सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहली फिल्म से भी अधिक क्रेज नजर आ रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख