suvichar
✕

'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, स्वतंत्रता दिवस पर तोड़े रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2023 (11:27 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह फिल्म हर दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 15 अगस्त को तो फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
 
'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.8 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। 
 
फिल्म ने पांचवें दिन यानी 15 अगस्त को भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का 'गदर 2' को पूरा फायदा मिला है। 'गदर 2' ने पांचवें 55.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसकी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.98 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'गदर 2' सबसे तेजी से 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख