biodatamaker

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'गदर 2' का तूफान, फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2023 (13:33 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बनकर पर्दे पर लौटे सनी देओल और अमीषा पटेल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' के शोज कई थिएटर्स में हाउसफुल चल रहे हैं।
 
'ओएमजी 2' को टक्कर देते हुए 'गदर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'गदर 2' ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इस साल की दूसरी फिल्म बन गई।
 
वहीं अब 'गदर 2' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने शनिवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। 'गदर 2' ने दूसरे दिन 43.8 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 83.18 करोड़ रुपए हो गया है।
 
बताया जा रहा है कि 'गदर 2' का बजट 80 करोड़ रुपए के आसपास है। इस हिसाब से यह फिल्म दो दिन में ही हिट हो चुकी है। यह फिल्म रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे हिट फिल्म बन गई है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख