1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ankita lokhande father shashikant dies at the age 68

अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन

Ankita Lokhande father passes away
Ankita Lokhande father passes away: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता शशीकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 12 अगस्त की देर शाम अंतिम सांस ली। अंकिता के पिता के निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
शशीकांत लोखंहे बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे। अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त 2023 को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
इस साल फादर्स डे पर अंकिता लोखंडे ने अपने पिता शशिकांत लोखंडे के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, मेरे पहले हीरो मेरे डैडी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मैं आपके लिए जो महसूस करती हूं उसे बता नहीं सकती, लेकिन मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। जब मैं बच्ची थी तो मैंने आपको कई चीजों के लिए संघर्ष करते देखा था लेकिन आपने सब ठीक रखा। 
 
उन्होंने लिखा था, आपने हमेशा मुझे उड़ने के लिए पंख दिए और मुझे वह करने को कहा जो मैं बनना चाहती थी, मैं जो कुछ भी हूं यह आपका समर्थन और ताकत है। मुझे याद है जब मैंने मुंबई में अपनी यात्रा शुरू की थी और कभी-कभी जब मेरे पास देने के लिए कोई किराया नहीं होता था। तो चाहे आपके जीवन में कुछ भी चल रहा हो, आपने वह सब कर दिखाया, क्योंकि आपने मेरे सपनों पर विश्वास किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को 2 साल पूरे, सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ये दिल मांगे मोर..