1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film omg 2 box office collection day 1

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का पहला दिन? | akshay kumar film omg 2 box office collection day 1

akshay kumar
OMG 2 Box Office Collection: तमाम विवादों के बावजूद अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। सेंसर बोर्ड से 'ओएमजी 2' को 'ए सर्टिफिकेट' मिला है, जिसका असर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा।
 
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' से टक्कर हुई है। जहां सनी देओल की 'गदर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, वही अक्षय की 'ओएमजी 2' की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है। 
 
'ओएमजी 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़ोतरी होती दिख रही है। 
 
फिल्म 'ओएमजी 2' को सेंसर बोर्ड को ए सर्टिफिकेट दिया है, यानी की ये फिल्म सिर्फ व्यस्कों के लिए है। लिहाजा, फिल्म की ऑडियंस यूं भी कम हो गई है। वहीं, बी और सी टायर शहरों में 'गदर 2' का तूफान देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर 'ओएमजी 2' के कलेक्शन पर पड़ रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' का तूफान, साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी