shradh paksha
✕

सनी देओल के हाथ से निकला मौका और अक्षय कुमार बन गए पृथ्वीराज चौहान

Updated: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (14:27 IST)
अक्षय कुमार के साथ यश राज फिल्म्स एक पीरियड ड्रामा बनाने जा रहा है। इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे और पृथ्‍वीराज चौहान की भूमिका अक्षय कुमार अदा करेंगे। पृथ्वीराज के बहादुरी के किस्से सभी ने सुन रखे हैं और बड़े परदे पर इन्हें देखना रोचक होगा। 
 
वैसे अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म सनी देओल करने वाले थे और इसका खुलासा खुद सनी ने एक फिल्म मैगजीन से बात करते हुए किया। सनी ने बताया कि वे इस पीरियड ड्रामा के ओरिजिनल चॉइस थे। इस कहानी पर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और वे साथ में काम कर रहे थे। 
 
सनी खुद चाहते थे कि यह फिल्म बने और उन्होंने चंद्रप्रकाश को इसके लिए प्रेरित भी किया। सनी का मानना है कि फिल्म के निर्माता को वे उपयुक्त नहीं लगे होंगे इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार को चुन लिया। सनी इस बात से खुश हैं कि वे भले ही यह फिल्म नहीं कर रहे हैं लेकिन कम से कम वो फिल्म तो बन रही है। 
 
यह एक बड़े बजट की फिल्म है। निर्माताओं ने विचार किया होगा कि सनी देओल को लेकर इतनी महंगी फिल्म बनाना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि सनी की स्टार वैल्यू अब काफी कम हो गई है। लिहाजा उन्होंने अक्षय को चुन लिया हो। 
 
गौरतलब है कि वर्षों पूर्व सनी को लेकर राजकुमार संतोषी ने भी एक फिल्म प्लान की थी जिसमें सनी को पृथ्वीराज की भूमिका निभाना थी, लेकिन संतोषी और सनी में मतभेद हो गए और वो फिल्म नहीं बन पाई। एक बार फिर सनी के हाथ से पृथ्वीराज का रोल अदा करने का मौका निकल गया। 

Show comments

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को ग्लोबल पहचान दिलाएगी होम्बले फिल्म्स, ऑस्कर 2027 में एंट्री के बाद मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

नाना पाटेकर का देर रात क्यों हुआ अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह, पिता के अधूरे कामों पर भी दिया अपडेट

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, KBC के सेट से सामने आया इमोशनल वीडियो

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' कमेंट,भड़का फिल्म जगत, AICWA ने कहा- सस्ती पब्लिसिटी बंद करें

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, दोस्ती का सुनाया अनसुना किस्सा

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख