biodatamaker
✕

सनी देओल की गदर 2 होगी कल अनाउंस, लोगों ने कहा मत बनाओ सीक्वल

सनी देओल की फिल्म गदर 2 दशहरे के शुभ अवसर पर कल अनाउंस होने वाली है। सनी ने ट्वीट कर इस बात के संकेत दिए हैं।

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (12:21 IST)
बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है -मेरे दिल के करीब और कुछ खास के बारे में आपको कल सुबह 11 बजे बताऊंगा। साथ ही उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया है जिस पर 2 अंक लिखा है, साथ ही लिखा है कि कथा जारी रहेगी। इस फोटो पर ज़ी स्टूडियो का फोटो भी लगा हुआ है। इतने सारे संकेत यह जानने के लिए काफी है कि कल गदर एक प्रेम कथा 2 घोषित होने जा रही है। 
 
गदर एक प्रेम कथा सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने अभिनय किया था और इस फिल्म ने आय के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक 5 सफल फिल्मों में से यह एक है। 

<

Announcing Something very special and close to my heart tomorrow at 11 am.

Watch this space tomorrow. pic.twitter.com/AJiCFuNh7h

— Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 14, 2021 >
 
जहां सनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, वहां पर लोगों को गदर का सीक्वल बनाए जाने की बात पसंद नहीं आ रही है। कुछ लोगों ने लिखा है कि गदर एक क्लासिक फिल्म है, उसका सीक्वल बना कर क्यों इसे बरबाद किया जा रहा है। कई हिट फिल्मों के सीक्वल बेहद निराशाजनक रहे हैं। 


 
एक ने लिखा है कि गदर मास्टरपीस है। क्यों इसका सम्मान खत्म किया जा रहा है। मुझे पता है कि गदर पार्ट 2 असफल ही रहेगी। एक यूजर ने लिखा है कि मैं आपका फैन हूं, लेकिन आज के दौर में गदर 2 काम नहीं करेगी। आप नए विषय पर नई फिल्म बनाइए। 
 
बहरहाल, ये कल ही पता चलेगा कि गदर 2 में कौन-कौन कलाकार होंगे। माना जा रहा है कि सनी के साथ अनिल शर्मा का बेटा उत्कर्ष शर्मा नजर आ सकता है जिन्होंने 'गदर' में सनी के बेटे का रोल निभाया था। 

Show comments

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सैफ अली खान की इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री, जानिए पहली पोस्ट और किसे किया फॉलो

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर आ रहे 'मचान बाबा', जानिए कब रिलीज होगी देवराहा बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म

Bigg Boss 20: 24 घंटे में ही बेघर हुए 'मिट्ठू डॉन', गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल धुल का पत्ता साफ!

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख