biodatamaker

सनी देओल भाई बॉबी देओल और बेटे करण के साथ बनाएंगे फिल्म!

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (13:06 IST)
कुछ दिनों पहले ही हमने आपको बताया था कि सनी देओल अपने बेटे करण देओल को एक मौका और देना चाहते हैं क्योंकि करण की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' बुरी तरह असफल रही थी। सनी स्क्रिप्ट की तलाश में थे और खबर है कि उनकी यह तलाश खत्म हो गई है। जल्दी ही वे फिल्म अनाउंस करने वाले हैं।
 
यही नहीं, इस फिल्म में सनी देओल के भाई बॉबी देओल भी नजर आएंगे। सूत्रों का कहना है- 'सनी ऐसी स्क्रिप्ट ढूंढ रहे थे जिसमें बॉबी और करण दोनों के लिए स्कोप हो और उन्हें यह मिल गई है।' 


 
बॉबी देओल इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाए हुए हैं। उनकी वेबसीरिज आश्रम को कई लोगों ने देखा और सराहा है। बॉबी की पिछली फिल्म 'हाउसफुल 4' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी रही थी। अब बॉबी को काम मिलने लगा है। 
 
करण और बॉबी की फिल्म का निर्देशन सनी देओल करेंगे। गौरतलब है कि करण की पहली फिल्म का निर्देशन भी सनी ने ही किया था। सनी के डायरेक्शन की काफी आलोचना हुई थी। इसके बावजूद सनी हैं कि मानते ही नहीं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख