Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुए सुनील ग्रोवर, दिया करारा जवाब

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (17:50 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद एक्टर ने एक ट्वीट कर सुशांत के फैंस-परिवार की इस मुश्किल घड़ी में मदद करने की अपील की थी। वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी सपोर्ट में आगे आए हैं। 
 
सलमान खान का सपोर्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया, 'मैं सलमान सर से प्यार और उनकी इज्जत करता हूं।' लेकिन इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने सुनील ग्रोवर को भी निशाने पर ले लिया। 
 
अब सुनील ग्रोवर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'कहीं अब मुझे पेड ट्रोलर्स को काम पर लगाने में मजा ना आने लग जाए। हे भगवान मुझे इस नए मनोरंजन से बचाएं।' 
 
इसके बाद सुनील ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'सच और फैक्ट में अंतर यह है कि फैक्ट को तर्क के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, क्योंकि यह स्वयं तर्क है। लेकिन सच्चाई एक ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण और अनुभव पर निर्भर करती है।
 
बता दें कि सलमान और सुनील अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों ने फिल्म भारत में साथ काम किया था। सुशांत की आत्महत्या के मामले में इंडस्ट्री के कुछ लोकप्रिय नामों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत और कुछ सितारों का मानना है कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर निकलवा दिया गया था, जिसके कारण वे डिप्रेशन में थे। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख