dharma sangrah
✕

संजय दत्त-अरशद वारसी के बाद इस एक्टर की हुई 'वेलकम 3' में एंट्री

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2023 (14:07 IST)
Suniel Shetty Entry In Welcome 3: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। फिल्म में उदय शेट्टी और मजनू भाई के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये दोनों किरदार फिल्म के सीक्वल 'वेलकम बैक' में भी नजर आए थे। फिल्म में उदय का किरदार नाना पाटेकर और मजनू का किरदार अनिल कपूर ने‍ निभया था।
 
हाल ही में 'वेलकम' फ्रेचाइजी का तीसरा पार्ट अनाउंस हुआ है। इसके बाद से ही फिल्म से जुड़ी कई अपडेट सामने आ रही है। बीते दिनों खबर आई थी कि 'वेलकम 3' में नाना पाटेकर और अनिल कपूर नहीं होंगे। इनकी जगह संजय दत्त और अरशद वारसी दिखेंगे। 
 
वहीं अब एक और एक्टर की 'वेलकम 3' में एंट्री हो गई है। सुनील शेट्टी भी इस हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  वेलकम 3 में अब अक्षय कुमार के साथ सुनील की जोड़ी बहुत धमाकेदार होने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार वेलकम 3 के लिए सुनील शेट्टी खूब एक्साइटेड हैं। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी से जुड़ष एक सूत्र ने बताया कि सुनील और फिरोज दोनों ही करीबी दोस्त हैं। इसी के चलते जब उनके पास फिल्म के लिए ऑफर आया तो वह और ज्यादा एक्साइटेड हो गए। उनका रोल कॉमिक ही है, लेकिन इसमें भरपूर नयापन देखने को मिलेगा।
 
बता दें कि अक्षय कुमार 'वेलकम बैक' का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे। अब अक्षय तीसरे पार्ट में वापसी कर रहे हैं। 'वेलकम 3' की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख