ramcharitmanas
✕

श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बहन सुजाता कुमार का कैंसर से निधन

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (11:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन 19 अगस्त की रात को हो गया है। खबर है कि उन्हें कैंसर था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। कैंसर की वजह से सुजाता लीलावती अस्पताल में भर्ती भी थीं, जहां 19 अगस्त की रात को उनका निधन हो गया। 
 
सुजाता चौथे चरण के मैटास्टैटिक कैंसर से जूझ रही थीं और लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। 18 अगस्त की रात सुजाता की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। सुजाता के अंतिम संस्कार के लिए कई बॉलीवुड कलाकार उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम संस्कार आज विले पार्ले में जुहू शवदाहगृह में किया जाएगा। 
 
सुजाता की छोटी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा हमारी प्रिय सुजाता कुमार का निधन हो गया और वह हमें एक अकल्पनीय रिक्तता में छोड़कर एक बेहतर स्थान के लिए प्रस्थान कर गईं। वह हमें 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे छोड़ कर चली गईं....जीवन फिर पहले जैसा कभी नहीं हो सकता। 
 
दर्शकों को बता दें कि सुजाता ने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उनकी बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'गोरी तेरे प्यार में', 'रांझणा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं वे लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। 

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख